कुरुक्षेत्र। जिले में नए कलेक्टर रेट एक दिसंबर से लागू हो चुके हैं, जिनके आधार पर अब रजिस्ट्रियां की जाने लगी है। नए रेट अपडेट होने के बाद जहां ये साइट पर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं तो वहीं अब रजिस्ट्री कार्य भी सुचारू होने लगा है। थानेसर तहसील में ही बुधवार को दूसरे दिन 77 रजिस्ट्रियां की गईं।
गत दिवस मंगलवार को दोपहर बाद ही रजिस्ट्री शुरू हो सकी थी और पहले दिन 18 रजिस्ट्रियां ही हो पाईं थी। कार्य सुचारू होने का पता चलते ही बुधवार को सुबह से ही लोग तहसील परिसर में पहुंचने लगे थे, जिसके चलते दिन भर भीड़ उमड़ी रही। वसीका नवीसों को भी रजिस्ट्रियां करवाने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ी। दिनभर में 111 अपोंइटमेंट में से 77 रजिस्ट्रियां ही हो पाईं। संवाद