फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर से घर के बाहर खेल रहे बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चनारथल कॉलोनी में ऑल्टो कार की टक्कर लगने से तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। विहान अपने घर के पास ही खेल रहा था। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में रवि कुमार निवासी थानेसर ने बताया कि वह दोपहर को अपनी बहन सीमा से मिलने उसके ससुराल चनारथल कॉलोनी आया था। यहां उसकी बहन के साथ उसकी देवरानी रेणु भी साथ ही रहती है। शाम करीब सवा चार बजे उसकी बहन की देवरानी रेणु का बेटा विहान घर के पास ही कच्चे में खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई ऑल्टो ने उसके भांजे विहान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विहान दूर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसने तुरंत दौड़कर अपने भांजे विहान को संभाला और निजी अस्पताल भर्ती कराया, मगर विहान की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वे विहान को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान विहान की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ऑल्टो कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें