फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में धान की आवक शुरू

Sun, 14 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। मौसम साफ होते ही अनाज मंडी में धीरे धीरे धान की आवक तेज होने लगी है। मंडी में धान की 1509 किस्म की आवक के बाद अब पीआर धान की अगेती किस्म की आवक भी बढ़ने लगी है। शनिवार को अनाज मंडी में 1000 क्विंटल 1509 किस्म की धान तथा 800 क्विंटल पीआर किस्म के धान की आवक रही।
किसान ईश्वर शर्मा, राजीव गोस्वामी, बूटा सिंह, मनदीप, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि 1509 किस्म की धान व अगेती पीआर किस्म की धान पक कर तैयार है। मौसम भी आए दिन करवट बदल रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल कटवानी पड़ रही है। मंडी में फसल लेकर आने के बाद पीआर किस्म की धान का कोई खरीदार नहीं होने के कारण उनकी धान की खरीद नहीं हो पाई है। किसानों को मजबूरन अपना धान सुखा कर या तो वापस घर लेकर जाना पड़ रहा है या मंडी में ढ़ेरी में रख कर उसकी रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों ने कहा कि धान की खरीद शुरू न होने कारण किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ तो धान की निकासी बहुत कम है और ऊपर से धान खरीद न होने के कारण किसानों को अपनी फसल पर सुखा कर वापस घर लेकर जाना पड़ रही है। किसानों ने कहा कि उनकी फसल का पोर्टल पर पंजीकरण है तो सरकार को मंडी में आए धान की खरीद करनी चाहिए। किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि जल्द से जल्द धान की सरकारी शुरू की जाए ताकि किसानों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
क्या कहते है मार्केट कमेटी सचिव

जब इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह ने कहा कि मंडी में धान की आवक को देखते हुए आलाधिकारियों को पत्र लिख कर इसके बारे अवगत करा दिया है। इस माह में खरीद शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसान जल्दबाजी के चक्कर में नमी युक्त धान न कटवाए। मंडी में सूखा व साफ सुथरा ही धान लेकर आए। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी द्वारा धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरकारी आदेश आते है खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें