फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कॉलेज संचालक के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर अर्जुन पंडित को लगातार मिल रही थी फंडिंग, नोनी राणा गैंग से डील की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अर्जुन पंडित को वारदात के लिए एडवांस रकम दी गई थी और गिरफ्तारी से पहले तक गैंग के गुर्गे लगातार उसे रुपये पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अर्जुन पंडित ने करीब 30 हजार रुपये एडवांस लेकर अपने साथी के साथ 15-16 अप्रैल की रात अग्रवाल कॉलोनी स्थित चेयरमैन के घर पर फायरिंग की थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वारदात से पहले उसने घर में एक पर्ची फेंकी थी, जिस पर अंग्रेजी में शुभम पंडित, कार्तिक शर्मा, रुद्र बंसल… फिर मिलते हैं लिखा था। इसके बाद बदमाश करीब 18 राउंड फायर कर भाग गए थे। जांच में नोनी राणा गैंग की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की डील कितनी रकम में हुई थी और हथियार किस माध्यम से उपलब्ध करवाए गए।
मामले में सीआईए टीम अब तक मुख्य शूटर अर्जुन पंडित सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में आरोपी के पिता घनश्याम तिवारी, भाई दीपक तिवारी और मां को भी गिरफ्तार किया गया। दीपक से एक देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इससे पहले वारदात में इस्तेमाल बाइक और हथियार उपलब्ध करवाने के आरोप में विशाल कुमार यादव उर्फ बीडी और अरुणवीर सिंह उर्फ अन्नू को भी गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें