कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) में ऑनलाइन आवेदन की तारीख को 17 जून तक बढ़ा दिया गया है। 2025-26 सत्र के लिए के विभिन्न विभागों के पीजी प्रोग्राम व यूजी एंड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में दाखिले में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास दो दिन का ओर मौका है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून थी। दाखिले के इच्छुक आवेदक अब केयू पीजी प्रोग्राम व यूजी एंड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में दाखिले के लिए बिना विलंब शुल्क के 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पीजी प्रोग्राम व यूजी एंड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा संबंधी शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। वेबसाइट पर दाखिला के लिए अलग से लिंक बनाया गया है तथा पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। यूजी एवं इंटीग्रेटेड प्रोग्राम बीबीए ऑनर्स, एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, बीएफए, बीएएलएलबी आनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ एमए, एमएससी, एमकॉम, एमलिब, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी प्रोफेशनल, एमएफए, एलएलएम, एमफार्मेसी व एमसीए प्रोग्राम में विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार विषय का चयन कर आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएचएस में 21 तक कर सकते हैं आवेदन
कुवि के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (पूर्व नाम यूनिवर्सिटी कॉलेज) में विभिन्न प्रोग्राम में सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जून से जारी है, जिसमें 21 जून तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आईआईएचएस की प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल ने बताया कि सभी प्रोग्राम में दाखिले मेरिट के आधार पर किए जांएगे। इसके साथ ही आईआईएचएस में केजी-टू-पीजी स्कीम के तहत यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को दाखिले के तहत लाभ मिलेगा। एनईपी-2020 के तहत 13 विषयों में ऑनर्स शुरू की गई है।