फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटी अनुष्का का स्वागत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनुष्का शर्मा। - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 81 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर लौटी मुक्केबाज अनुष्का शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 10 से 24 मई तक आयोजित की गई थी।
इससे पहले अनुष्का स्कूल नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाकर उन्होंने हरियाणा को गौरवान्वित किया है। अनुष्का ने मनोज कुमार बॉक्सिंग एकेडमी से प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी के कोच डॉ. राजेश कुमार राजौंद और संरक्षक ओलंपियन मनोज कुमार ने भी अनुष्का की उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके घर में उत्सव जैसा माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें