फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू का एक और केस मिला, 9 हुई संख्या

Tue, 08 Sep 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड। आर्काइव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इनमें से तीन मरीज पहले ही अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अभी तक मिले पॉजिटिव केसों में आधे से ज्यादा केस बाहर के पंजीकृत हैं। वर्तमान में जो स्वाइन फ्लू के मामले मिले हैं, वे हरिगढ़ भोरख, धियांगला लाडवा और रामसरन माजरा से हैं। जबकि ठीक हुए कुछ मरीज पिहोवा और अजराना से थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले ही जिले में तीन नए मामले सामने आए थे। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या आठ हो गई थी। इनमें हाल में मिले तीन नए मामलों में दो मरीज थानेसर और एक धुराला क्षेत्र से था। ये मरीज बुखार की जांच के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे और परिवार के सदस्यों से भी संपर्क कर निगरानी की जा रही थी।
- जिले में नहीं टेस्टिंग किट उपलब्ध

जिले में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए टेस्टिंग किट उपलब्ध नहीं होने के कारण सैंपल बाहर भेजे जा रहे हैं। यह नया मामला भी आदेश मेडिकल कॉलेज में पंजीकृत हुआ है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन

डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर ओपीडी में किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें या कोई मरीज संदिग्ध मिले तो उसे तुरंत दाखिल किया जाए और उसकी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

डॉ. मेजपाल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें