फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सैनी समाज की वार्षिक बैठक में वार्षिक लेखा जोखा किया प्रस्तुत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में मुख्यति​थि को सम्मानित करते सैनी समाज सभा के सदस्य।​ विज्ञप्ति - फोटो : credit
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सैनी समाज सभा की वार्षिक आम सभा की बैठक व अगस्त माह की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें महासचिव ने 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक का वार्षिक आम सभा का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और सैनी समाज सभा की सदस्यता संख्या पांच हजार करने और नए बनाए गए आजीवन सदस्यों को वार्षिक आम सभा में अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

सैनी समाज सभा के संविधान में पारित प्रस्ताव एजेंडे के मुताबिक जरूरी संशोधन करने के बारे में वार्षिक आम सभा में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया और प्रधान गुरनाम सिंह सैनी ने आगामी वर्ष की भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से समाज के लोगों को बताया। फूल सिंह प्रतापगढ़, बलदेव कैंथला वीरभान कैथल, सुभाष सैनी, नीलम सैनी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के बारे में अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुभाष धुराला व सरकार की ओर से नामित पार्षद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सैनी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के छात्रों रतन, हरमनजीत, छात्रा अनुष्का को कराटे व ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर और रघवीर, पाला राम, श्याम लाल प्रबंधक को गेहूं/जीरी आदि की ग्राही में महत्वपूर्ण योगदान देने पर सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। बैठक में मुख्यतिथि को सम्मानित करते सैनी समाज सभा के सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें