फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस की गाड़ी दुर्घटना में कर्मचारियों को लगीं मामूली चोटें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुर्घटना के बाद खेत में उतरी पुलिस की गाड़ी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना बाबैन क्षेत्र में पुलिस की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके कारण गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस कर्मचारी गश्त के बाद शाहाबाद की ओर जा रहे थे। नारायणगढ़ गांव के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से उतरकर खेतों में जा गिरी। घायल कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) शाहाबाद ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क की स्थिति खस्ताहाल है जिसके चलते यहां कई बार गाड़ियों का संतुलन बिगड़ जाता है।

कुरुक्षेत्र। दुर्घटना के बाद खेत में उतरी पुलिस की गाड़ी। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें