फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग मैराथन में अंजली और सौरभ प्रथम

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन में हिस्सा लेते युवा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासन ने सोमवार की सुबह मैराथन आयोजित की। मैराथन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन में अंजली और सौरभ ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उनपायुक्त मुकुल कुमार ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा सुंदरपुर पुल, ब्रह्मानंद चौक, बीआर इंटरनेशनल चौक और मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर से होते हुए ब्रह्मसरोवर दक्षिण द्वार तक पहुंचे। मैराथन को एडीसी अखिल पिलानी ने भी पूरा किया। लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान पर सौरभ, द्वितीय पर रवि और तृतीय स्थान पर मोहित रहे। वहीं लड़कियों के वर्ग में प्रथम स्थान पर अंजलि, द्वितीय पर सुजैन प्रीत कौर और तृतीय स्थान पर समीक्षा रही। सभी विजेताओं को उपायुक्त ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशासन की तरफ से रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि योग मैराथन जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से युवाओं का मानसिक और सर्वांगीण विकास संभव है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में हमेशा भाग लेने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में हार-जीत से ज्यादा भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण रहता है। इस योग मैराथन को लेकर पुरुष और महिला वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिला है। एडीसी अखिल पिलानी और एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने भी मैराथन के विजेताओं को बधाईदी। जिला प्रशासन, आयुष विभाग और खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस योग मैराथन को आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसओ रामनिवास, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें