पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी।
- फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि अनिल विज किसी सल्तनत के राजा नहीं अपितु गृहमंत्री बनकर रहें। हरियाणा प्रदेश किसी की निजी मलकीयत नहीं कि यहां पर किसी को आने-जाने से रोका जाए, लेकिन गृहमंत्री अनिल विज का कहना कि वह राहुल गांधी को प्रदेश में घुसने नहीं देंगे। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी अनाज मंडी में एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा की दुकान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हाथरस में गैंगरेप ने साबित कर दिया है कि मोदी और योगी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और बेटी पढ़ाओ और बचाओ के दावे मात्र कागजों तक ही सीमित हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से योगी सरकार ने मीडिया और राहुल गांधी सहित दिग्गत नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया, जिससे साफ जाहिर है कि योगी सरकार बेटी को इंसाफ देने की बजाए इस पर पर्दा डालने पर लगी है। उन्होंने कहा कि आढ़ती व किसान का रिश्ता अगर टूट गया तो हरियाणा के किसान और आढ़ती बर्बाद हो जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा, राजबीर सिंह हैप्पी तूर, अजय गर्ग, लखविंद्र लखा, अशोक वत्स, रणधीर कश्यप, संदीप संभालखी, देवेंद्र शर्मा खेड़ा और हर्षवर्धन कोहली सहित आढ़ती और किसान मौजूद रहे।