कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में झांकी के तहत विभिन्न रूप दिखाते कलाकार। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की गई। इस दाैरान मंदिरों में उमड़े भक्तों ने माथा टेककर परिवार और विश्व के मंगल की कामना की। प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में आनंद महोत्सव के रूप में नवरात्र की शुरुआत हुई। दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
सुबह से ही आसपास तथा दूर-दराज के श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर मां के दरबार में पहुंचने लगे। लंबी कतारों में लगे भक्तों ने मां भद्रकाली के दिव्य दरबार में पहुंचकर शीश नवाया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा भंडारा भी चलता रहा। इस दाैरान कलाकारों ने विभिन्न रूपों में झांकियां भी दिखाई।
मान्यता है कि मां भद्रकाली के द्वार पर भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं। जो भी श्रद्धालु किसी प्रकार की दुख-पीड़ा से परेशान होकर मां से गुहार लगाने आता है, शक्तिस्वरूप माता उन्हें आशीर्वाद देकर अपने भक्त के संकट अवश्य दूर करती है। संवाद
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में झांकी के तहत विभिन्न रूप दिखाते कलाकार। संवाद