फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमीन की खरीद-फरोख्त में पंच समेत चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने पंच समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी हुकम सिंह ने जमीन को शिकायतकर्ता को बेचने के बाद उस जमीन को अपने बेटे के नाम कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में प्रेम चंद निवासी सुंदरपुर ने बताया कि आरोपी हुकम सिंह की जमीन उसके खेत के साथ लगती थी। साल 2017 में आरोपी ने करीब चार बीघे जमीन उसे बेच दी थी। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल उसके नाम करा देगा। कई बार बात करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा।
फरवरी 2024 में उसे रिकॉर्ड से पता चला कि आरोपी ने उसे बेची हुई जमीन को अपने बेटे के नाम डीड कर दी। उसने मामले को लेकर आरोपी और उसके बेटे के साथ बातचीत की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें