फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनएच के दोनों ओर तय अवधि में पूरे किए जाएंगे अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ कुरुक्षेत्र जिला की सीमा में अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। इन निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का कार्य तय समयावधि के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इन अमृत सरोवरों के प्रोजेक्ट को पूरा होने के बाद गांवों का सौंदर्यीकरण तो होगा ही और साथ में पानी का संरक्षण भी संभव हो पाएगा। यह कहना है हरियाणा पौंड अथॉरिटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा का।
विज्ञापन

वे जिला में राजमार्ग के दोनों तरफ निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा पौंड अथॉरिटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर वर्मा, सीएमजीजीए नंदन, तकनीकी अधिकारी रविकांत उप्पल, पौंड अथॉरिटी के वैज्ञानिक, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के एक्सइन मुनीश बब्बर, विभागों के जेई व अन्य अधिकारियों ने सबसे पहले गांव समानी और फिर गांव जिरबड़ी में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निर्माण किया। इस दौरान पौंड अथॉरिटी की तकनीकी टीम ने दोनों अमृत सरोवरों के पानी के सैंपल भी एकत्रित किए। इन सैंपलों की जांच पौंड अथोरिटी की लैब में की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान गांवों के सरपंचों और मौजिज लोगों से अपील भी की गई कि अमृत सरोवरों का रखरखाव बेहतर तरीके से किया जाए। इन तालाबों के चारों तरफ स्वच्छता पर विशेष फोकस रखा जाए और अधिक से अधिक पौधरोपण भी किया जाए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ व अन्य जगहों पर अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के दोनों तरफ बने अमृत सरोवरों का निरीक्षण करने के लिए अथॉरिटी की टीम पहुंची है। इस निरीक्षण के दौरान योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति का आंकलन भी किया गया है। इस जिले में अमृत सरोवर के निर्माण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की गई है।
विज्ञापन


बनाए जानें है 42 अमृत सरोवर
सीएमजीजीए नंदन ने कहा कि पंचायती राज के अंतर्गत 42 अमृत सरोवर बनाए जाने हैं, इनमें से 28 अमृत सरोवरों का कार्य पूरा कर लिया गया है और 14 पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत 92 अमृत सरोवर तालाब बनाए जाने है, इनमें से 82 का कार्य पूरा कर लिया गया है और 10 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत 75 अमृत सरोवरों का निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया था। इस जिले में संबंधित विभागों के माध्यम से लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें