कुरुक्षेत्र। सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को हटाने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। फोरम के प्रवक्ता इंजीनियर सीपी गुप्ता ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं से सड़कें, बाजार और गलियों को कैटल फ्री करवाने के की समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि शहर की सभी सड़कों, बाजार और गलियों में बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं जो कि सड़क पर चलने वाले लोगों को दुर्घटनाग्रस्त कर रहे हैं। अगर जल्द ही इनका कोई भी समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि शहर के चारों ओर पंचायती जमीन पर बेसहारा पशु संरक्षण संवर्धन बेसहारा गोवंश के लिए गोशाला की तर्ज पर बनाएं बनाए जाए, ताकि इसमें बेसहारा गोवंश को रखा जा सकेगा। इस मौके पर ओपी गुलयानी कार्यकारी प्रधान, इंजी. सीपी गुप्ता, वीके सिंगला, रोशन लाल मित्तल, विजय कुमार वत्स, एसएम शर्मा, केसी वर्मा, रणबीर रामपाल, योगेश शर्मा, संत कुमार सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।