फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पहुंचे अमित शाह: नए अपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, प्रदेश को दी 825 करोड़ की सौगात

Fri, 03 Oct 2025 05:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गृह मंत्री ने करनाल के असंध उपमंडल में 76.19 करोड़ रुपए से 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, सोनीपत में 138.12 करोड़ रुपए से मातृ एवं शिशु ब्लॉक नागरिक अस्पताल, 33 करोड़ रुपए से नूंह में मातृ एवं शिशु ब्लॉक अस्पताल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह धर्मनगरी पहुंचे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धर्मनगरी पहुंच गए, जहां उन्होंने मंच पर पहुंचते ही हजारों लोगों को अभिवादन किया तो वहीं नए आपराधिक कानूनों पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसी दौरान प्रदेश को  825 करोड़ की 19 परियोजनाओं की सौगात देते हुए उद्घाटन व शिलान्यास किया। गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश के अनेक मंत्री व भाजपा नेता भी पहुंचे, जिन्होंने धर्मनगरी पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने 262 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से तैयार पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवासों, नारनौल के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह व ब्लॉक का उद्घाटन और 562 करोड़ 49 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहीं नहीं 44.40 करोड़ रुपए से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी रामनगर में, 43.97 करोड़ रुपए से कैथल के गांव धेरडू में, 39.13 करोड़ रुपए से पंचकूला के गांव खेडावाली में, 45 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव दयालपुर में और 47.44 करोड़ रुपए से फरीदाबाद के गांव अरूआ में तैयार नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया तो वहीं 12.03 करोड़ रुपए से जेएलएन फिडर व बीएसबी नहर पर आरडी 69.3 पर दिल्ली-हिसार सड़क पर तैयार दो लेन पुल का उद्घाटन भी किया। इसी तरह पुलिस लाइन जींद में बनाए गए टाइप-2 के 42, टाइप-3 के 36 और टाइप-टू के छह मकान और महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह ब्लॉक नारनौल का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने करनाल के असंध उपमंडल में 76.19 करोड़ रुपए से 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, सोनीपत में 138.12 करोड़ रुपए से मातृ एवं शिशु ब्लॉक नागरिक अस्पताल, 33 करोड़ रुपए से नूंह में मातृ एवं शिशु ब्लॉक अस्पताल का शिलान्यास किया। इसी तरह करनाल में 20.74 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, सोनीपत में 22.53 करोड़ रुपए से खानपुर कलां में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, नूंह में 22.58 करोड़ रुपए से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल का शिलान्यास भी गृह मंत्री द्वारा किया गया। 25.04 करोड़ रुपए से रोहतक खरखौदा- दिल्ली बॉर्डर सड़क के सुदृढ़ीकरण, रोहतक के कंहेली रोड पर 13.88 करोड़ रुपए से डेयरी काम्पलेक्स, 97.73 करोड़ रुपए से चरखी दादरी में जिला जेल भवन और 86.17 करोड़ रुपए से पंचकूला में जिला जेल भवन के निर्माण का शिलान्यास किया।

Trending Videos
विज्ञापन

चार से पांच दिन के लिए चलेगी प्रदर्शनी

हरियाणा में नए कानून से हुए बदलाव और उपलब्धियों को इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के माध्यम से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के बारे में नागरिकों को जागरूक और शिक्षित करना है। सात अलग-अलग विभागों की भूमिका को दर्शाती यह प्रदर्शनी 10 भागों में विभाजित है। इसमें कंट्रोल रुम में सूचना मिलने संबंधी प्रक्रिया व सीन ऑफ क्राइम में घटना का परीक्षण दर्शाया गया तो वहीं अस्पताल में पोस्टमार्टम व इमरजेंसी की स्थिति दिखाए जााने के साथ ही सीएफएसएल में रिपोर्ट तैयार की प्रक्रिया भी समझ में आएगी।

पुलिस स्टेशन में काम करने का तरीका बताया गया तो लीगल एड के तहत आरोप पत्र तैयार करने के नियम भी बताए गए हैं। इसी तरह जेल से दया याचिका तथा कोर्ट में न्यायिक फैसला व इसके बाद पॉलिसी स्कीम और अंत में नए न्याय संहिता कानूनी जस्टिस की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में वास्तविक जीवन के ऐसे उदाहरणों को भी प्रदर्शित किया गया है, जहां इन कानूनों के लागू होने के बाद जघन्य अपराधों का अति शीघ्र समाधान किया गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें