धान घोटाले की जांच के बीच कुरुक्षेत्र के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी. अमन कुमार को ई-मेल के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन
यह घटनाक्रम धान घोटाले की चल रही जांच के बीच सामने आया है, जिसमें कई अधिकारियों और मिलरों की संलिप्तता के आरोप हैं। डीएफएससी जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे अधिकारी का इस्तीफा जांच को और अधिक संवेदनशील बना सकता है।