फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हैंडबॉल में अंबाला ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 15 Feb 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय की ओर से 12 से 14 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। इस टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय से जुडे महाविद्यालयों की टीमों ने शानदार ढप्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एसडी कालेज अंबाला कैंट ने दमदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एसए जैन कालेज अंबाला सिटी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि एमएन कालेज शाहाबाद ने कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत स्थिति साबित की।
खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अनुशासन, टीमवर्क और उच्च स्तरीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला विशेष रूप से रोमांचक रहा, जहां दर्शकों का जोश चरम पर था।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान अंतर-विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष चैंपियनशिप के लिए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन भी किया गया। ये चयनित खिलाडी़ आगामी संगरूर और पटियाला में होने वाली चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. दिनेश राणा ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें