फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमन हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने अमन हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी कुलदीप वासी डूडी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांव गादली के शराब के ठेके पर शराब पीने के दौरान ही कुलदीप व अमन की पहले मामूली कहासुनी हुई थी, जो बाद में बढ़ गई। थप्पड़, मुक्के से ही वार किए गए, इस दौरान अमन का सिर दीवार में जा लगा। इसी झगड़े में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी छिपने के प्रयास में पंचकुला सहित कई जगहों पर घूमता रहा। निरीक्षक का कहना है कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी कुलदीप की अमन से कोई पहचान नहीं है और ठेके पर वह गया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 13 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गादली में मंदिर के पास युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कब्जे में लिया तो पहचान अमन के तौर पर हुई थी। मौके पर पुलिस को दिए अपने बयान में मुनियारपुर वासी महिला ने बताया कि उसका देवर अमन कुमार मेहनत मजदूरी का काम करता था। गत 12 नवंबर को वह कुरुक्षेत्र के एक ट्रक ट्राॅले पर मजदूरी करके शाम को घर आ गया था। फिर गांव गादली की तरफ चला गया था और रात को घर पर नहीं आया। 13 नवंबर को सुबह उनको सूचना मिली की अमन कुमार गांव गादली में मंदिर के पास पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो गादली के मंदिर के पास अमन कुमार का शव पड़ा था जिसके मुंह और सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें