फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने की बैठक

विज्ञापन
लाडवा। बैठक में हिस्सा लेते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
लाड़वा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समिति सदस्यों ने मंथन किया। जिला अध्यक्ष प्रीतपाल गगैण तथा जाट सेवा संघ के ट्रस्टी साहब सिंह पंजेटा जैनपुर ने बैठक का नेतृत्व किया। गगैण ने कहा कि समिति सक्रिय रूप से जाट समाज की मांगों को लेकर संघर्ष करती रही है। लड़ाई लड़ने के लिए जाट सेवा संघ की स्थापना गई है। इसके तत्वावधान में जिला रोहतक के जसिया गांव में पच्चीस एकड़ में छोटूराम धाम का भव्य निर्माण प्रगति के पथ पर है। ट्रस्ट के वर्तमान में तेइस ट्रस्टी हैं।
विज्ञापन

बताया कि चौधरी छोटू राम धाम के निर्माण में अनियमिताओं के कारण दो तिहाई से अधिक सदस्यों द्वारा ट्रस्ट के चेयरमैन को हटाकर नए चेयरमैन के रूप में जिला भिवानी से गंगा राम श्योराण को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जाट सेवा संघ ट्रस्ट के वर्तमान हालातों पर चर्चा की जरूरत महसूस की गई है और इसी कारण बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा जाट सेवा संघ ट्रस्ट का संविधान पारदर्शी और ट्रस्ट एक्ट के प्रावधानों के अनुसार है।
प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता बलदेव सिंह राठी ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों का सभी एकजुट होकर समाधान करें। लोगों ने ट्रस्ट के वर्तमान चेयरमैन गंगाराम श्योराण की नियुक्ति का स्वागत किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष फौजदार संघ जिला संयोजक ज्ञानचंद नांदल, सूबे सिंह त्योड़ी और अनिल सुनारियां ने भी संबोधित किया। सभी ने समाज में व्याप्त बुराईयों जैसे दहेज प्रथा और मृत्युभोज पर विचार रखे।
विज्ञापन

शाहबाद से जसबीर सिंह, राजबीर सिंह ढंगाली, हरदीप टिवाना लंडी, सतबीर सिंह जिला उपाध्यक्ष अनिल सुनारियां बाबैन ब्लॉक अध्यक्ष, बलजीत सिंह रामपुरा, सतपाल नंबरदार बड़ाचपुर, सरदार प्रेम सिंह बड़ाचपुर, प्रेमसिंह पूर्व जेई, साहब सिंह और आत्मप्रकाश भादसों समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें