फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शोभायात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ की मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
उगाला में श्री जगन्नाथ सेवा मंडल की ओर से आयोजित मूर्ति स्थापना का समारोह मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। उगाला में श्री जगन्नाथ सेवा मंडल की ओर से आयोजित मूर्ति स्थापना का समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका बराड़ा के चेयरमैन रजत मलिक और नगर पालिका शाहाबाद मारकंडा के चेयरमैन गुलशन कावतरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। जिसमें श्रद्धालुओं ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। शोभायात्रा के पश्चात विधि-विधान से श्री जगन्नाथ की मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार ने स्थल को पवित्र किया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल किया बल्कि समाज में एकता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा शाहाबाद के प्रधान शुभम साहनी, मोंटी अरोड़ा, नरेश चौधरी, नरेंद्र बुद्धिराजा, केशव बतरा, लाजपत राय, बलविंद्र मनचंदा, नीतीश कुमार, भीम, आशीष, सोनू चौधरी और सनी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें