कुरुक्षेत्र। जिले में गेहूं खरीद के बाद अब तक 96.7 प्रतिशत किसानों के खातों में गेहूं खरीद के अब तक 1134 करोड़ 19 लाख 34 हजार 625 रुपये तक भेजे जा चुके हैं। अब तक जिले में 5,16,780 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 4,57,222 एमटी गेहूं का उठान किया जा चुका है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 3,70,020 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से 3,04,764 एमटी गेहूं का उठान हो चुका है और 754 करोड़ 96 लाख, 50 हजार 425 रुपये किसानों को भेजे जा चुके हैं। हैफेड की ओर से 1,53,937 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से 1,41,561 एमटी गेहूं का उठान हो चुका है और 351 करोड़ 62 लाख 41 हजार 080 रुपये किसानों को भेजे जा चुके हैं। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस 12,050 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से 10,897 एमटी गेहूं का उठान हो गया है और 27 करोड़ 60 लाख 43 हजार 120 रुपये किसानों को भेजे जा चुके हैं।