फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बास्केटबॉल चैंपियनशिप में द्रोणाचार्य स्टेडियम का दबदबा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजेता महिला वर्ग की टीम व कोच। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में पुरुषों व महिलाओं दोनों वर्गों के मुकाबले संपन्न हो गए। इसमें द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। पुरुषों के वर्ग में कुल नौ टीमों ने भाग लिया। इसमें द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर बाउंस अकादमी की टीम रही, जबकि तीसरा स्थान विजडम वर्ल्ड की टीम ने हासिल किया।
विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में भी फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें द्रोणाचार्य स्टेडियम की महिला टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर विजडम वर्ल्ड की टीम रही, जबकि तीसरे स्थान पर मथाना मदर टेरेसा की टीम रही। ये दोनों टीमें कोच पंकज के मार्गदर्शन में खेलती हैं। इससे पहले शनिवार को महिलाओं के मुकाबले में करीब आठ टीमों ने भाग लिया जिनमें शाहाबाद, मदर टेरेसा मथाना और द्रोणाचार्य स्टेडियम की दो टीमों सहित अन्य टीमें शामिल रहीं।

कोच पंकज ने बताया कि ये दोनों टीमें अब जिले की ओर से स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। जो आने वाली 8 मई को शुरू हो रही स्टेट चैंपियनशिप में खेलेंगी। चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका में रवि अत्री, प्रवीण कुमार, पूजा और जतिन रहे। वहीं इस दौरान जिला सेक्रेटरी सचिन की देखरेख में यह मैच ग्रीन फील्ड स्कूल के मैदान में संपन्न हुए।

कुरुक्षेत्र। जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजेता महिला वर्ग की टीम व कोच। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजेता महिला वर्ग की टीम व कोच। संवाद

कुरुक्षेत्र। जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजेता महिला वर्ग की टीम व कोच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें