फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: रिहा होने के बाद चढूनी बोले- ये ट्रेड डील नहीं है, किसानों का डेथ वारंट है

Tue, 21 Jul 2026 07:23 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र

सार

चढूनी ने कहा कि सरकार ने किसानों को दबाने का प्रयास किया है, जिसके चलते उन्हें भी हिरासत में लिया गया लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्रेड डील को लेकर सरकार पर साधा निशाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिहा होने के बाद भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि यह लड़ाई किसानों की जिंदगी व देश को बचाने की है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील किसानों के लिए डेथ वारंट होगा। हमारा देश अमेरिका के अधीन हो जाएगा और यह आर्थिक गुलामी होगी। देश को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश से किसान दिल्ली पहुंच रहे थे। 125 से ज्यादा किसान संगठन एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि सरकार ने किसानों को दबाने का प्रयास किया है, जिसके चलते उन्हें भी हिरासत में लिया गया लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। किसानों को सरकार की ओर से बातचीत करवाने का भरोसा मिला है लेकिन इसके परिणाम बाद में ही पता चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें