फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आईटीआई पिहोवा में 2 जून से शुरू होंगे दाखिले, 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पिहोवा में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। इच्छुक विद्यार्थी विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने कहा कि विभिन्न ट्रेडों के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, परिवार पहचानपत्र (पीपीपी), पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

संस्थान के प्रिंसिपल ने बताया कि आईटीआई का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। संस्थान में प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में सफल हो सकें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मुफ्त पासपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाने की भी तैयारी की जा रही है, इससे युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास और रोजगार संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन






महत्वपूर्ण तिथियां

-ऑनलाइन पोर्टल खुलेगा : 2 जून 2026
-आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जून 2026
-आवेदन प्रक्रिया : पूरी तरह ऑनलाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें