फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के आईएमएस में एमबीए इंटीग्रेटेड और बीबीए ऑनर्स में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू के आईएमएस में एमबीए इंटीग्रेटेड और बीबीए ऑनर्स में दाखिले शुरू
विज्ञापन

31 मई तक कर सकेंगे आवेदन, दोनों कोर्स में 60-60 सीटें

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एमबीए फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और बीबीए ऑनर्स प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों कोर्सों के लिए 60-60 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मई से शुरू हो चुकी है। जिसके लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं।

आईएमएस के विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोफेशनल कोर्स 12वीं के बाद किए जा सकते हैं और वर्तमान समय में रोजगार व करियर निर्माण की दृष्टि से काफी उपयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि आईएमएस में आधुनिक शिक्षण पद्धति और उद्योग जगत से जुड़े पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सक्षम बना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन कोर्सों में दाखिला लेकर अपने भविष्य को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें