फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा प्रशासन

Sun, 12 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रशासनिक अधिकारी जिले के वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।
जिले में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 80 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के करीब 2238 नागरिक है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी पेंशन के साथ सरकार की अन्य सुविधाओं का लाभ देना सुनिश्चित करेंगे।ये जानकारी उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार 80 वर्ष से ज्यादा नागरिकों के घर तक जाकर फीडबैक रिपोर्ट लेनी है। इसके लिए विभाग की तरफ से कुरुक्षेत्र के हर ब्लॉक में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 80 वर्ष से ज्यादा नागरिकों की संख्या 2238 है। इन नागरिकों को बुढ़ापा पेंशन के साथ-साथ सरकार की हिदायतों के अनुसार सुविधाएं मिल रही है या नहीं इन तमाम पहलुओं को लेकर जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से बातचीत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि 80 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार बेहद गंभीर है, इसलिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी 80 वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर कोई वरिष्ठ नागरिक घर में अकेला है तो उसे वृद्धाश्रम तक पहुंचाएं आर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें