फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद करने के मामले में कार्रवाई करे प्रशासन : जेपी सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालकों ने 25 अप्रैल को जिलेभर के सभी निजी स्कूलों को असंवैधानिक एवं गैर-कानूनी ढंग से बंद किया गया है, जिस पर जिला प्रशासन द्वारा अब तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। यह मांग पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान जेपी सैनी ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्कूल शिक्षा कैलेंडर में इस दिन की छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं था। निजी स्कूल संचालकों ने देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

प्रशासन दबाव में न आकर निजी स्कूलों द्वारा अवैध वसूली, नाजायज फीस वृद्धि संबंधी शुल्क एवं निधि नियामक समिति (एफएफआरसी), उच्चतम न्यायालय, चंडीगढ़ व हरियाणा शिक्षा निदेशालय के आदेशों को तुरंत लागू कराए।
एसोसिएशन के महासचिव मयंक बजाज ने भी जिला प्रशासन से इस संदर्भ में जल्द कार्रवाई का आग्रह किया है। गौरतलब है कि पेरेंट्स एसोसिएशन, अभिभावकों ने जजपा नेता योगेश शर्मा की अगुवाई में 25 अप्रैल को एडीसी अखिल पिलानी के साथ निजी स्कूल संचालकों द्वारा एनुअल चार्ज मुद्दे, नाजायज फीस वृद्धि तथा अन्य मुद्दों पर बैठक के बाद सीएम हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया था, जिस पर एडीसी कुरुक्षेत्र ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा अब 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड रोक कर अवैध वसूली के लिए परेशान किया जा रहा है। सरकार व प्रशासन को दी गई लिखित शिकायतों के बावजूद भी निजी स्कूलों की मनमानी जारी है। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें