पानीपत। एसडीवीएम सिटी के आदित्य ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो के 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। ये चैंपियनशिप 23 से 25 मई को फतेहाबाद में आयोजित की गई थी। ये जानकारी प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कंदौला ने दी।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा के साथ खेलों में नाम कमा रहे हैं। स्कूल के खिलाड़ी आदित्य ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप 29 मई से एक जून को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराई जाएगी। आदित्य कोच संदीप कुमार की देखरेख में मेहनत कर रहे हैं।