फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट छापने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
कुरूक्षेत्र। नकली नोट बनाने का आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
नकली नोट छापने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जे से 25 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र रामदिया वासी कैलरम कैथल के रूप में हुई। डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि सीआईए वन की टीम उमरी चौक के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि मनोज कुमार पिछले करीब चार महीने से दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है तथा नकली करेंसी (नोट) छापने का काम धंधा करता है। आरोपी नकली करेंसी को पंजाब और हरियाणा में आकर सप्लाई करता है। आरोपी आज भी इसी सिलसिले में काफी मात्रा मे नकली करेंसी लेकर दिल्ली से कुरुक्षेत्र आ रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम पिपली पैराकीट के नजदीक पहुंची तथा आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात पैराकीट पिपली के नजदीक एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिस पर शक होने पर टीम ने उसे काबू कर लिया तथा पूछताछ करके उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस को पांच सौ रुपये के 50 नोट बरामद हुए, जिनकी जांच करने वह नोट नकली पाए गए। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन

दिल्ली में किराए मकान में छापते थे नकली करेंसी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने दिल्ली नवादा में एक मकान किरए पर लिया हुआ है। उसी मकान में नकली नोट छापने का धंधा करता है। इस धंधे में उसके साथ उसका अन्य साथी भी शामिल है। पुलिस आरोपी का अदालत से रिमांड हासिल करेंगी ताकि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें