फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस के हत्थे चढ़ा अफीम सप्लाई करने का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच दिन पहले दो किलो 630 ग्राम अफीम के साथ पकड़ी गई आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। अफीम सप्लाई करने के आरोपी प्रमोद निवासी नवाब गंज गोटिया जिला बदायूं यूपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने आठ सितंबर को पिपली बस अड्डे के पास से महिला ज्ञाना देवी को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 630 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। थाना सदर में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आठ दिन के रिमांड पर लिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला की निशानदेही पर टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी प्रमोद को भी दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन



बाइक चुराने का आरोपी धरा
पिहोवा। गत सप्ताह घर से बाइक व बैटरी चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरीक उर्फ मिक्कू निवासी कैंथला के कब्जे से दो चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। थाना शहर पिहोवा में तीन सितंबर को दर्ज शिकायत में दीपक कुमार निवासी पिहोवा ने बताया था कि वह दो सितंबर की रात को घर में अपनी बाइक खड़ी करके सो गया था। सुबह करीब तीन बजे वह उठा तो उसकी बाइक व कंबाइन की दो बैटरी चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अमरीक को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद


डोडा पोस्त सप्लाई करने का आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह 7.65 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए ट्रक चालक की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को पकड़ा है। अदालत ने डोडा पोस्त सप्लाई करने के आरोपी अंग्रेज सिंह निवासी काकड़ा जिला पटियाला को जेल भेज दिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने सात सितंबर को एनएच-152 पर गुमथला गढू पुलिस चौकी के पास से भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंदा निवासी काकड़ा को ट्रक समेत काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके ट्रक से 7.65 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा मामला दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद टीम ने तस्कर अंग्रेज सिंह को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के तीन हत्थे चढ़े
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेम सिंह, शिव कुमार उर्फ गोविंदा निवासी देवापुर जिला संभल व अवधेश निवासी शेखगढ़ी जिला हाथरस यूपी जिला जेल में बंद थे। थाना कृष्णा गेट में बिजली निगम थानेसर कार्यालय से प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि चोर 13-14 अप्रैल की रात को सलारपुर गांव के खेत से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का मुआयना भी किया था। मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी खेम सिंह, शिव कुमार व अवधेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद अदालत ने तीनों आरोपी कारागार भेज दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें