कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों मकान से चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी मंदीप निवासी ज्योतिसर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 23 दिसंबर को कर्ण वासी सैनी कॉलोनी झांसी रोड थानेसर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर की रात चोर उसके मकान में घुसकर उसके कमरे की अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, 15 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल चुरा ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 27 दिसंबर को एक आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया तथा आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे कारागार भेज दिया गया है।