फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरपंच की पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह डोडा खेड़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते गांव के सरपंच की पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक कुमार वासी डोडा खेड़ी के कब्जे से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद हुआ। पंचायत के दौरान सरपंच अनिल कुमार और अशोक कुमार के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरपंच अनिल कुमार और उसके चचेरे भाई अशोक कुमार के बीच दो कनाल आठ मरले जमीन पर विवाद चल रहा था। पिछले शनिवार को आरोपी अशोक कुमार ने पंचायत के बाद अनिल कुमार पर अपनी पत्नी के साथ हमला किया था। इसमें बीच-बचाव करने आई अनिल की पत्नी यशोदा पर भी दंपती ने लात और डंडे से हमला किया था। इसमें यशोदा की मौत हो गई थी। पुलिस ने दंपती के साथ चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें