फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देहरादून के रिलायंस ज्वैलर शोरूम से 14.5 करोड़ की लूट का आरोपी कुरुक्षेत्र से पकड़ा, दो लाख का था इनाम

Tue, 28 Jan 2025 06:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

आरोपी राहुल के कुरुक्षेत्र में छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर देहरादून पुलिस के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत व कुरुक्षेत्र से अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी   निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सयुंक्त अभियान चलाया, जिसके बाद उसे काबू किया जा सका।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल व बिहार में लूट व फिरौती की बड़ी वारदातों का आरोपी कुरुक्षेत्र से धरा गया है। आरोपी राहुल वासी बेगुसराय, बिहार पर  व उतराखंड व बिहार पुलिस द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। वह देहरादून के रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम से दो वर्ष पहले की गई 14.5 करोड़ की लूट का भी आरोपी है, जिसकी देहरादून पुलिस लगातार तलाश में थी। अब देहरादून पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को अमीन रोड से काबू कर लिया है। इसके साथ ही अब कईं वारदातें सुलझने की उम्मीद बन गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने बताया कि आरोपी राहुल की तलाश में उक्त राज्यों की पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। इससे बचने के लिए वह पांच से छह दिन पहले कुरुक्षेत्र पहुंच गया था और छिप कर रह रहा था। देहरादून पुलिस आरोपी की मुख्य तौर पर रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम में वर्ष 2023 में की गई उक्त लूट मामले में आरोपी की तलाश थी जबकि आरोपी पर बिहार में लूट व फिरौती के 13 मामले दर्ज हैं। इनमें से चार मामलों में आरोपी वांछित है। यहीं नहीं आरोपी द्वारा 2023 में पश्चिम बंगाल राज्य के रायगढ़ में रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम से 25 करोड़ रुपये की लूट की थी।

आरोपी राहुल के कुरुक्षेत्र में छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर देहरादून पुलिस के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत व कुरुक्षेत्र से अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी   निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सयुंक्त अभियान चलाया, जिसके बाद उसे काबू किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें