कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के लोगों को नई शहरी सरकार की करीब साढ़े सात साल से इंतजार है। इन्हें यह कब मिल पाएगी, यह भी समय आने पर ही पता चल सकेगा लेकिन प्रशासनिक तौर पर की जा रही तैयारी से इस सरकार का हिस्सा बनने के लिए लंबे समय से प्रयासों में जुटे कई चेहरों के पसीने छूट गए हैं।
चुनाव कराए जाने की तैयारी में ही पहले की गई वार्डबंदी ने और अब जारी की गई नई मतदाता सूची ने इन सभी के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नई जमीन तलाश करनी पड़ रही है, जिसके लिए कड़ाके की सर्दी में इन्हें कड़ा पसीना बहाना पड़ रहा है।
हाल ही में जारी की गई नई मतदाता सूची पर कोई आपत्ति जता रहा है तो कोई हैरानी। लेकिन सभी अपने-अपने दृष्टिकोण से ही वार्डबंदी व मतदाता सूची को देख रहे हैं। कहीं इन लोगों के लिए क्षेत्र ही नए बन गए हैं तो कहीं नए लोग वार्ड में शामिल हो गए हैं। ऐसे में नई जमीन तैयार करना आसान नहीं होगा।
उधर प्रशासन तैयारियां तेज कर रहा है तो वहीं मतदाता सूची जारी होते पर हाल ही में आपत्ति भी जताई जा चुकी है। हालांकि अभी तक इस आपत्ति का ज्यादा असर दिखाई नहीं पड़ रहा है।
बता दें कि प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारी के चलते ही इस बार 32 वार्ड बनाए गए हैं जबकि पहले 31 होते थे। इनकी वार्डबंदी के बाद अब सभी वार्डों की नई मतदाता सूची भी जारी की गई है। मतदाताओं के लिहाज से जहां सभी वार्डों में एक लाख 37 हजार 677 मतदाता है वहीं सबसे कम मतदाता वाला वार्ड नंबर तीन है जहां महज 2924 मतदाता है जबकि सबस बड़ा वार्ड नंबर 18 है, जिसमें 5988 मतदाता है।
वार्ड 27,28 पर दी जा चुकी आपत्ति, आज तक कोई कार्रवाई नहीं : निंदी
पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी का कहना है कि पहले वार्डबंदी से हर किसी को परेशानी हुई और अब मतदाता सूची में भी अनेक गडबड़ी है। वार्डबंदी में बड़े सतर पर लोगाें को परेशानी होगी और वे दूर-दूर तक बने केंद्रों पर मतदान करने को मजबूर होंगे। यहीं नहीं हर वार्ड का नक्शा ही बदल गया है, जिससे चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे लोगों की भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। वहीं अब मतदाता सूची जारी की गई तो वे हैरान है। वार्ड 27 व 28 में करीब 300 मतदाता दूसरे वार्ड से जोड़ दिए गए, जिनकी कोई आपत्ति तक नहीं थी। यहीं नहीं प्रशासन ने पहले जो मतदाता सूची जारी की थी उसमें मतदाताओं के फोटो भी थे लेकिन नई सूची में वह भी नहीं। उक्त दोनों वार्डों की मतदाता सूची पर विधायक अशोक अरोड़ा, पार्षद रहे मन्नु जैन के साथ वे भी जिला उपायुक्त के समक्ष आपत्ति जता चुके हैं तो चुनाव आयोग को भी शिकायत भेजी हुई है। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
यह है सबसे छोटा वार्ड नंबर तीन
झांसा रोड पर रविदास चौंक से आरंभ होकर पश्चिम दिशा में रविदास धर्मशाला वाली
गली में चलते हुए पुराने कुएं तक, फिर उत्तर दिशा में चलते हुए गजे सिंह के मकान तक, फिर पूर्व दिशा में चलते हुए झांसा रोड पर सैनी भोजनालय तक, फिर उत्तर की ओर चलते हुए शिव शक्ति एलुमिनियम की दुकान तक, फिर उक्त दुकान के पीछे हर्ष के मकान से होते हुए अवतार के मकान तक, फिर पूर्व दिशा की ओर चलते हुए लवली ब्यूटी पार्लर तक, फिर उत्तर दिशा में धर्म सिंह के प्लॉट तक, फिर पूर्व दिशा में सरोज बाला के मकान से होते हुए महावीर के प्लॉट तक, फिर उत्तर दिशा में चलते हुए नगर परिषद की उत्तरी सीमा तक, फिर पूर्व में नगर परिषद की सीमा के साथ चलते हुए बिशनगढ़ रोड के संगम तक, फिर बिशनगढ़ रोड पर दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए गांधी नगर रोड के संगम तक, फिर गांधी नगर रोड पर पूर्व दिशा में चलते हुए गौरव सैनी करियाना स्टोर तक, फिर उक्त दुकान के साथ लगती गली में दक्षिण दिशा में चलते हुए रेलवे लाईन के संगम तक, फिर उक्त रेलवे लाईन के साथ पश्चिम दिशा में चलते हुए झांसा रोड पर रेलवे कासिंग के संगम तक, फिर रोटरी चौंक से होते हुए झांसा रोड पर चलते हुए रविदास चौक तक, जोकि आरंभिक बिंदू है।
यह है सबसे बड़ा वार्ड नंबर 18
कैलाश नगर के पीछे स्थित गली नंबर 8 व दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के संगम से शुरू होकर उक्त रेलवे लाइन के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चलते हुए पिपली रोड पर साधु मंडी की सर्विस लेन के संगम तक, फिर उक्त सर्विस लेन के साथ पूर्व दिशा में चलते हुए अग्रसेन चौक तक, फिर दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए मकान नंबर 1154पी सेक्टर-13 तक, फिर पूर्व दिशा की ओर चलते हुए मकान नंबर 1038पी तक, फिर मकान नंबर 1057पी तक, फिर दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए मकान नंबर 1193पी तक, फिर पूर्व दिशा की ओर चलते हुए मकान नंबर 1230पी तक, फिर दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए मकान नंबर 1278पी तक, फिर कैलाश नगर रोड के साथ चलते हुए जेसीआई चौक तक, फिर सुंदरपुर रोड पर दक्षिण-पश्चिम दिशा की और चलते हुए मेजर नितिन बाली स्कूल कॉर्नर तक, फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बीबीएमबी कार्यालय की चार दीवारी के साथ-साथ चलते हुए गली नंबर 8, कैलाश नगर में नफे सिंह के मकान तक, फिर उक्त गली में एडवोकेट राकेश कुमार के मकान से होते हुए दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के संगम तक, जोकि प्रारंभिक बिंदू है।
वार्ड अनुसार थानेसर शहर की मतदाता सूची
वार्ड पुरुष मतदाता-महिला मतदाता - अन्य-कुल मतदाता
120002002 04002
2271325021-5216
3145814660-2924
4214020331-4174
5202419350-3959
6247323951-4869
7226820881-4356
8202419170-3941
9204220650-4107
10-152614740-3000
11-227521630-4438
12-189318390-3732
13-254424100-4954
14-196918270-3796
15-237823800-4758
16-266326030-5266
17-184917020-3551
18-304429440-5988
19-190017260-3626
20-215219340-4086
21-196319150-3878
22-192017940-3714
23-214315460-3689
24-241822151-4634
25-185217130-3565
26-245621480-4604
27-237122111-4583
28-230222360-4538
29-265524950-5150
30-240822901-4699
31-306228690-5931
32-210318460-3949