फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार, बाद में जमानत पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहाेवा। थाना सदर की टीम ने अवैध रूप से कच्ची देसी शराब बेचने के आरोप में बृजभूषण निवासी गुमथला गढू को गिरफ्तार करके उसके पास से 38 बोतल बरामद की है। सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार व सिंगारा राम ने बताया कि उक्त आरोपी द्वारा कच्ची शराब बेचने की सूचना लगातार मिल रही थी। सूचना के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन




नशीले पदार्थ की तस्करी का आरोपी दो दिन के रिमांड पर
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोपी मोहम्मद आजम निवासी धलापड़ा जिला सहारनपुर, यूपी को गिरफ्तार किया है। गत छह मार्च को सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल की टीम ने सूचना के आधार पर गांधीनगर निवासी एक महिला को उसके घर के पास से काबू कर 66.60 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। आरोपी ने रिमांड के दौरान हेरोइन तस्कर के बारे में बताया, जिसके बाद टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद


अभियान चला बताए नशे के दुष्परिणाम
कुरुक्षेत्र। शोरगिर बस्ती में टीम ने अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। सुभाष मंडी चौकी की टीम व जिला प्रोग्राम मैनेजर नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन की टीम शोरगिर बस्ती पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाया। जिला प्रोग्राम अधिकारी द्वारा सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता के बारे में महिलाओं के ग्रुप को अवगत करवाया व उन्हें रोजगार करने के बारे में समझाया।
विज्ञापन

शोरगिर बस्ती की सभी महिलाओं द्वारा सभी स्कीमों को समझकर उन्हें अपनाने का वादा किया व नशे के कारोबार को पूर्ण रूप से छोड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुभाष मंडी चौकी प्रभारी पीएसआई मलकीत द्वारा अपील की गई की नशा बेचने तथा नशा करने वालों की सूचना पुलिस को दें। संवाद


गांजा पत्ती के साथ आरोपी काबू
पिहोवा। थाना शहर की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गुरदयाल सिंह निवासी पूजा काॅलोनी को गिरफ्तार करके उसके पास से 708 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। थाना शहर प्रभारी जानपाल की टीम ने सूचना के आधार पर फतेह सिंह रोड सैलर के सामने पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद सूचना अनुसार व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको रोककर टीम ने तलाशी लेने पर उसके पास से उक्त नशीला पदार्थ बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें