फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्लॉट पर अवैध कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सरपंच सहित कई लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। प्लॉट पर अवैध कब्जा, चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक सरपंच को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला शहर की तिलक कॉलोनी में एक प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास का है। मामला दो महीने पुराना बताया जा रहा है। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने वीरवार देर रात छज्जूपुर के सरपंच गुरमेहर विर्क को नामजद करते हुए अन्य 8-10 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि सरपंच का कहना है कि इस प्लॉट को 30 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में शिव कुमार निवासी ने बताया कि उसका एक प्लॉट कुरुक्षेत्र रोड पानी की टंकी के पीछे है। यह प्लॉट उसके बेटे केशव वर्मा के नाम पर है। इस प्लॉट का एक केस दीवानी अदालत पिहोवा में चल रहा है। 26 फरवरी को उसे पता चला कि इस प्लॉट पर छज्जूपुर का सरपंच गुरमेहर विर्क अपने अन्य साथियों के साथ कब्जा कर रहा है। वह अपने छोटे भाई संत कुमार को लेकर मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनके प्लॉट की दीवार भी तोड़ दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने में बुलाया था। इसी बीच आरोपियों ने उसके प्लॉट पर लगा गेट उठा लिया और नया गेट लगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

हमारे साथ किया जा रहा धोखा
सरपंच गुरमेहर विर्क ने बताया कि उसने इस प्लॉट का 30 लाख रुपये बयाना देकर खरीदा है। यह पेमेंट उसने बैंक के जरिए ट्रांसफर की है। वह अपने प्लॉट में निर्माण कार्य कर रहा था। पुलिस को उसने अपने दस्तावेज दिखाए हैं, मगर उनके साथ सरेआम धोखा हो रहा है। वह अदालत का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें