फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोरोना के 12 नए मरीज मिले, अब तक 76 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है कोविड निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी 12 नए मरीज मिले हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक सात लाख 63 हजार 250 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 27,478 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव 58 सक्रिय मरीज है। अभी तक लिए गए 7,92,517 में से 7,63,250 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 328 कोविड के सैंपल लिए गए है जिसमें आरटी पीसीआर के 292 और रैपिड टेस्ट के 36 सैंपल शामिल है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रिकवर होने पर तीन मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.33 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.53 पर है। जिले में कोरोना पॉजिटिव 53 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और पांच मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें