फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा बेचते एक आरोपी दबोचा, एक किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को एक किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती के साथ काबू किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे नशेड़ियों को गांजा बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रवीन कुमार वासी शोरगिर बस्ती थानेसर को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

एएनसी के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि झांसा रोड पर रविदास चौक के पास गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि प्रवीन कुमार गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। वह आज भी रविदास चौक से मोहन नगर रेलवे ओवरब्रिज की ओर गली नंबर तीन गांधीनगर के पास नशेड़ियों को गांजा पत्ती बेच रहा है। सूचना पर टीम ने आईटीआई उमरी के प्रिंसिपल जगमोहन सिंह को साथ लेकर मौके पर छापामारी कर दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें