दुश्मनी के चलते रखता है हथियार
रोहित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी कुछ लोगों के साथ दुश्मनी है। फिलहाल उसने सचिन सतौड़ा व बिट्टू रंधावा से बचने के लिए हथियार अपने पास रखा हुआ था, जो कि दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
रोहित मेंटल हत्याकांड मामला
दो दिसंबर 2024 को पुरानी रंजिश के चलते राहुल मेंटल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमलावरों के एक साथी ने पहले राहुल को शराब पिलाई और फिर चार आरोपियों को उसकी लोकेशन दी। इसके बाद हमलावरों ने राहुल पर डंडों और नुकीली वस्तु से हमला किया, फिर उसकी छाती में गोली मारकर फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि गोली छाती और फेफड़े को चीरते हुए कमर में फंस गई थी, जिसे मौत का कारण बताया गया। राहुल मेंटल खुद एक कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम और नशीली वस्तु अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज थे। हत्या के समय वह जमानत पर बाहर था।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में भीषण हादसा: बाइक के हो गए टुकड़े, महिला ने ली थी लिफ्ट, डंपर की टक्कर से दोनों की मौत