फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने नशीला पदार्थ सुंघाकर गाड़ी चालक से लूटपाट के मामले में आरोप में जिला जींद के सैनी मोहल्ला वासी सनी को गिरफ्तार किया है। दिसंबर 2023 को जींद के उचाना निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को वह अपनी गाड़ी से कुरुक्षेत्र आए थे। वापसी में एक ढाबे पर दो व्यक्तियों ने पिहोवा चौक तक लिफ्ट मांगी। रास्ते में एक आरोपी ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। होश आने पर उनकी गाड़ी और मोबाइल गायब थे।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में खेड़ा सरस्वती कॉलोनी वासी फिरोज खान उर्फ प्रिंस को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। नौ मई 2025 को देशराज, निवासी पिपली ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी। देशराज ने बताया कि आठ मई को उनके बेटे ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद गायब मिली। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के बाद उक्त आरोपी को काबू कर कारागार भेज दिया गया।





जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

पिहोवा। थाना सदर टीम ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में एक और आरोपी हरिगढ भोरखा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए अमृतपाल ने बताया था कि उसी दिन वह गांव के बस अड्डे पर एक दुकान के पास बैठा था, तभी कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में 28 अगस्त 2023 को सागर, साहिल उर्फ गांजा और सीलू उर्फ सुशील को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 19 सितंबर 2023 को आकाशदीप और 22 अप्रैल को मोनू उर्फ मोनी व रोहित को गिरफ्तार किया गया। 23 मई को सहायक उप-निरीक्षक दिलेर सिंह और सिपाही जसविंदर सिंह की टीम ने दीपक को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें