नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर महिला को चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है। धरे गये आरोपी सोनू निवासी ककराली को अदालत में पेश पर जेल भेज दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 12 नवंबर को मीना वासी तुर कॉलोनी पिहोवा ने शिकायत में बताया था कि 12 नवंबर को वह अपनी ननद रेखा के साथ घर पर मौजूद थी। उसी समय एक आरोपी सोनू उसके मकान में घुस आया और उससे नशा करने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर उसने चाकू से उस पर वार किया था, जो उसकी कमर में लगा था। उसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पिहोवा में दाखिल कराया गया था। बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए 4 दिसंबर को आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।