फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक व कार चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक और कार चालक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को सौंपी शिकायत में अंबाला शहर निवासी दिलेर सिंह ने बताया कि वह रात के समय वह अपनी कार में सवार होकर करनाल से अंबाला के लिए चला था। शाहाबाद पिपली जीटी रोड पर धंतौड़ी पुल से थोड़ा आगे पहुंचा तो एक ट्रक ने उसकी कार के पीछे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी कार जीटी रोड पर डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस का इंतजाम करके उसे सरकारी अस्पताल अंबाला भेजा। अन्य दुर्घटना में गांव बीबीपुर निवासी सोहन लाल ने कहा कि उसका भाई रजत बाइक पर सवार होकर शाहाबाद से गांव बीबीपुर की तरफ जा रहा था कि उसी समय गांव झांसा की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को तेज रफतार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसके भाई रजत की बाइक में टक्कर मार दी। इससे रजत अपनी बाइक से उछलकर पक्की सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें