फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Haryana: रोडवेज की बस से टकराई कार, कुरुक्षेत्र में सोनीपत के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Sat, 15 Jun 2024 04:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पुलिस ने रोडवेज की बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एनएच-152 पर इस्माईलाबाद के पास रोडवेज बस के साथ टकराने से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीन दोस्त जिला सोनीपत के दुभेटा गांव के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त दिनेश 37, रमेश 40 और अनिल 32 के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त कार में सवार होकर अपने गांव से घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे एनएच-152 पर बगैर कोई संकेत के खड़ी रोडवेज की बस से उनकी कार टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल पहुंचते हुए दम तोड़ दिए। रोडवेज की बस अगला टायर निकलने के कारण रोड पर खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें