फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। ढांड रोड पर पावर हाउस के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान रोहताश निवासी गांव भटेेड़ी के रूप में हुई, जोकि निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा निवासी अश्वनी कुमार ने कहा कि मंगलवार शाम वह अपनी बाइक पर अपने दोस्त रोहताश से मिलने उसके गांव भटेड़ी गया था। रात करीब 8 बजे वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। उसका दोस्त अपनी बाइक पर उसके आगे-आगे चल रहा था। पावर हाउस के पास सामने से आ रहे कार चालक ने उसके दोस्त रोहताश की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रोहताश अपनी बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया था। उसे वह लोग पिहोवा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने अधिक चोट लगने के कारण रोहताश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें