फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों फतेह सिंह रोड पर बाइक सवार युवक पर तेजदार हत्यारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घायल युवक गुरजंट निवासी गांव तलहेड़ी ने बताया कि वह गुरुद्वारा रोड पर एक रेडीमेंट कपड़े की दुकान पर काम करता है। गत रविवार की शाम को उसके गांव का ही प्रिंस उससे मिलने आया हुआ था, जिसने उसे फतेह सिंह रोड पर जाने की बात कही थी। दुकान पर ड्यूटी खत्म करने के बाद वह भी अपने दोस्त प्रिंस के साथ अपनी बाइक उसके साथ गया चला गया था। वापिस लौटते समय प्रिंस अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। जैसे ही वह पृथूदक पार्क के पास चार अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक रुकवाकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को मौके पर एकत्रित होता देख सभी हमलावर उसे दोबारा प्रिंस से मिलने पर जान से मारने की धमकी देेते हुए मौके से फरार हो गए थे। उसे आस पास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर अधिक चोट लगने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया था। पुलिस ने घायल युवक गुरजंट सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राहुल, मोनू, कांडा सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें