फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने केयू कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने सोमवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले करने सहित सात मांगें उठाई गई हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द शैक्षिक कार्य के लिए प्रांगण खोले। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए दाखिला शुल्क कम किया जाए। विश्वविद्यालय में डाक सुविधा की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जाए। विश्वविद्यालय प्रांगण में सही तरीके से सैनिटाइजेशन साप्ताहिक किया जाए। परीक्षा शाखा में छात्र संबंधित समस्याओं को दूर किया जाए। छात्रवृत्ति के योग्य विद्यार्थियों को तुरंत प्रभाव से छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। इकाई अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को आ रही समस्याओं का समाधान कराने की जिम्मेदारी विद्यार्थी परिषद ने ली है। परिषद इकाई ने 7 मांग सूत्रीय ज्ञापन कुलपति को सौंपा है। हालांकि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों को लेकर जल्द बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई संयोजक पवन कौशिक ने कहा कि यह सब उपरोक्त मांगे छात्रों से चर्चा कर निर्धारित की गई हैं, जिनका समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द इन सब मांगों को नहीं मानता या इसका समाधान नहीं करता तो इकाई जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर प्रांत मीडिया सह संयोजक हिमांशु ठाकुर, विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष मनीषा टंडन, रोहित हुड्डा, हरिंदर व चंचल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें