फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को आगे आने नहीं देना चाहते भ्रष्ट तत्त्व: गर्ग

Mon, 21 Jul 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा में आम आदमी पार्टी के हलका संयोजक मास्टर रमेश गर्ग ने कहा कि ईमानदार व देशभक्त लोगों की पार्टी आप पार्टी को देश में भ्रष्ट तत्त्व के लोग आगे नहीं आने देना चाहते।
विज्ञापन


यदि आम आदमी आगे आ गई तो इनकी राजनीति जो भ्रष्टाचार पर केंद्रित है, वो समाप्त हो जाएगी। गर्ग रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को सदस्यता कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महावीर मलिक सारसा, बब्बू संधू, मेघनाथ केसरी, कृष्ण कुमार, अंग्रेज  सिंह, किरणपाल सिंह, जगीर सिंह, स्वराजपाल वर्मा, मनीष शर्मा, बलकार सिंह कमोदा, नारायण दत्त शर्मा, नरेश, बलवान, प्रवीण गुप्ता व संतराम नंबरदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें