आओ वोट करें: ओलंपियन हाॅकी खिलाड़ी नवनीत कौर बोलीं, मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी
Tue, 02 Apr 2024 03:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
अमर उजाला के आओ वोट करें अभियान के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से ओलंपियन हाॅकी खिलाड़ी नवनीत कौर ने कहा कि युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर मतदाता को अपने मत का प्रयोग कर एक बेहतर सरकार का चुनाव करना चाहिए। मतदान किसी भी प्रकार के लालच, दबाव में नहीं अपने विवेक से ही करना चाहिए।
अमर उजाला के आओ वोट करें अभियान के तहत हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, सेलिब्रिटी, विभिन्न मामलों के विशेषज्ञ, अभिनेता, धर्मगुरु, डॉक्टर, प्रोफेसर व अति गण्यमान्य लोग आपसे मतदान की अपील कर रहे हैं। इस कड़ी में ओलंपियन हाॅकी खिलाड़ी शाहाबाद निवासी नवनीत कौर का कहना है कि मजबूत व स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है।
युवा से लेकर बुजुर्ग तक हर मतदाता को अपने मत का प्रयोग कर एक बेहतर सरकार का चुनाव करना चाहिए। मतदान करने से किसी को भी नहीं चूकना चाहिए बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। मतदान कर बेहतर सरकार बना सकते हैं जो देश को विकास की ओर ले जा सकती है। मतदान किसी भी प्रकार के लालच, दबाव में नहीं बल्कि अपने विवेक से ही करना चाहिए।