लाडवा। महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रजनीश जैन का स्वागत करने के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता। विज्ञप्त
लाडवा। आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रभारी डॉ. रजनीश जैन हल्के के लोगों से रूबरू हुई और उनसे हल्के के बारे में जानकारी ली। डॉ. रजनीश जैन का लाडवा पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सुमीत हिंदुस्तानी का भी स्वागत किया गया।
पार्टी की जिला प्रभारी बनने के बाद डॉ. रजनीश जैन का हलका लाडवा का पहला दौरा था। उन्होंने कहा कि वे जिला कुरुक्षेत्र की सभी विधानसभाओं का दौरा लगातार कर रही है। उन्होंने हलका लाडवा के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और हलका लाडवा के संगठन निर्माण के लिए मीटिंग में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से जल्द ही जिला कुरुक्षेत्र व लाडवा क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं आप नेता अमरीक सिंह बकाली ने उनको लाडवा की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि लाडवा हल्के में कोई विकास नहीं हुआ। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने लाडवा बाईपास, कुरुक्षेत्र से यमुनानगर मार्ग चार लेन करने का वादा किया गया था। इस कारण हर रोज लाडवा में हादसे हो रहे हैं।
13 नवंबर बुधवार को भी एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला दुर्घटना का शिकार हो गई थी और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। लोकसभा अध्यक्ष सुमीत हिंदुस्तानी ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। मुख्यमंत्री का अफसरशाही पर कंट्रोल नहीं है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है जिससे आए दिन व्यापारियों को धमकी मिल रही है और उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं।